व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में ट्रैफिक सिग्नल व पार्किंग की उठी मांग

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चैराहों मसलन शीतला चैक, बढ़ौली चैराहा, धर्मशाला चैराहा और चण्डी होटल चैराहा पर ट्रैफिक सिग्नल की सख्त जरूरत है। इन स्थानों पर आए दिन जाम लगने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अव्यवस्थित यातायात पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई अप्रशिक्षित चालक बिना लाइसेंस के ट्रैक्टर चला रहे हैं और रांग साइड तेज गति से वाहन चलाने के कारण हादसे हो रहे हैं। ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन से भी शहर में जाम की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर को जोनवार बांटकर कलर कोडिंग के माध्यम से ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित किया जाए। कौशल शर्मा ने नगर में पार्किंग स्थल और ट्रांसपोर्ट नगर के अभाव को भी बड़ी समस्या बताया।read more:https://khabarentertainment.in/former-mla-and-in-charge-of-rasulabad-assembly-constituency-shiv-kumar-beria-attended-the-important-meeting-of-samajwadi-party/ उन्होंने कहा कि इसके कारण माल की लोडिंग-अनलोडिंग में दिक्कतें आती हैं। साथ ही मांग की कि सर्विस लेन में माल उतारते समय व्यापारियों का चालान न किया जाए। बैठक में टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गईं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद वाहनों को रोका जाता है और कर्मियों द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने प्रभापुरम कॉलोनी में शाम के समय नशेड़ियों के जमावड़े और महिलाओं पर फब्तियां कसने की समस्या को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की। बैठक में कौशल शर्मा, शरद जायसवाल, प्रशांत जैन, धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, अभिषेक साहू सहित एआरटीओ, नगर पालिका व टोल प्लाजा के कर्मचारी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *