महराजगंज तराई (बलरामपुर ) विकासखंड तुलसीपुर के ब्लाक मुख्यालय सभागार कौवापुर में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चिह्नीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो के दिव्यांग पहुंचे। शिविर में उपकरण का आवेदन, कृत्रिम अंग का आवेदन, विकलांग सर्टिफिकेट व पेंशन से संबंधित आवेदन लिया गया। शिविर में दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बलरामपुर तनुज त्रिपाठी ने बताया कि इस कैंप में कुल 34 दिव्यांग आए जिनमें से तीन दिव्यांगों को दिव्यांग सर्टिफिकेट सात दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन, एक दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन योजना में लाभान्वित किए जाने हेतु आवेदन कराया गया।read more:https://khabarentertainment.in/detailed-information-given-about-chief-minister-kanya-sumangala-yojana/
इसके साथ अन्य दिव्यांगों ने उपकरण हेतु आवेदन किया। इसमें ट्राई साइकिल व्हीलचेयर कान की मशीन आदि है। आवेदन करने वाले लाभार्थियों को उपकरण दिया जाएगा। इस मौके पर सुबोध कुमार वरिष्ठ सहायक और सूरज चौधरी समन्वयक बचपन डे केयर सेंटर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।