अमिला (मऊ): अमिला नगर पंचायत के निवासी विजय कुमार गुप्ता के गुवाहाटी (असम) से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।read more:https://khabarentertainment.in/called-bjps-victory-a-mandate-said-bsp-will-form-the-government-in-2027/उनकी जीत पर परिजनों, पाटीदारों और बिरादरी के लोगों ने उनके आवास के बाहर एकत्र होकर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए विजय कुमार गुप्ता की जीत को पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया।इस मौके पर डॉ. अतुल, डॉ. राधेश्याम गुप्त, शिवराम गुप्त, श्री प्रकाश गुप्त (जिला अध्यक्ष, मद्धेशिय वैश्य), गिरीश गुप्त, डॉ. आलोक गुप्त, शैलेन्द्र गुप्त समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।