जयप्रकाश की स्मृति में अमिला धाम में लगाए गए सैकड़ों पौधे

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत अमिला धाम में समाजसेवी जयप्रकाश की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सैकड़ों पौधों का ग्रामीणों में वितरण किया गया। बाद ग्रामीणों ने उनकी याद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने जयप्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद अमिला धाम परिसर में उनकी स्मृति में पौधे लगाए गए। संदीप मिश्र ने कहा कि जयप्रकाश का पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन, पेड़, पानी और पहाड़ के संरक्षण तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी परिवारों को सदैव अपने परिवार की तरह माना और उनके विकास के लिए निरंतर कार्य किया। अमिला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष नवलेश गोंड़ ने कहा कि जयप्रकाश जी समाज के संरक्षक थे और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। धाम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण वादी ने कहा कि जयप्रकाश जी हम सभी के मार्गदर्शक और मसीहा थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। राजू पासवान ने कहा कि जयप्रकाश समाज के अभिभावक थे। उनका निधन पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है, लेकिन उनके आदर्श और योगदान हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में उमेश पासवान, कुलदीप पासवान, बिंदू खरवार, मुखलाल चेरो, शत्रुधन बिंद, विजय चैहान, दिनेश चेरो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।बगैर जांच किए पुरानी तस्वीर लगाकर शिकायत को निस्तारित करने का आरोपसोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री कला के ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर दर्ज शिकायत के कथित फर्जी निस्तारण का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना और मौके का सत्यापन किए बगैर पुरानी तस्वीरों के आधार पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त दर्शाते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।ग्राम प्रधान के अनुसार, गांव की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पहले भी जिलाधिकारी, तहसील दिवस और पन्नूगंज थाना दिवस में शिकायत की गई थी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ माह पूर्व अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन आरोप है कि उसी रात 24 घंटे के भीतर दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। इस संबंध में गत 23 जून को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 21 जुलाई को शिकायत का निस्तारण बिना स्थलीय जांच के कर दिया गया। ग्राम प्रधान का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने न तो शिकायतकर्ता से संपर्क किया और न ही वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया। इसके बजाय पूर्व में अतिक्रमण हटाने के दौरान ली गई पुरानी तस्वीरें संलग्न कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त दर्शा दिया गया। ग्राम प्रधान का दावा है कि मौके पर आज भी टीनशेड युक्त निर्माण, भैंसों का बाड़ा तथा अवैध कब्जा मौजूद है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर राजस्व एवं पुलिस टीम से मौके का सत्यापन कराया जाए, सरकारी भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/

सड़क हादसे में घायल युवक ने 17 दिन बाद तोड़ा दम
ड्यूटी पर जाते समय खड़े ट्रक से हुई थी टक्कर
बीना, सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के औरातांड (कलिंगा) निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद 17 दिन तक चले इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार यादव कलिंगा स्थित कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, 8 जुलाई की भोर करीब तीन बजे वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल डिबुलगंज स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान कंपनी की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली और उपचार पर करीब छह लाख रुपए से अधिक खर्च करना पड़ा। इसके बावजूद 25 जुलाई को दीपक ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ले ली। परिजनों ने सड़क पर लंबे समय से खड़े खराब भारी वाहनों को दुर्घटना का कारण बताते हुए पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम सख्त, हर दो दिन होगी समीक्षा
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना और विभिन्न राजस्व वादों की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों तथा राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा अब प्रत्येक दो दिन पर की जाएगी। यदि किसी अधिकारी के स्तर पर लापरवाही या ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *