ओबीसी युवाओं के लिए वेब डिजाइनिंग प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, आवेदन की तिथि 15 मई तक बढ़ी 

गाजीपुर, जनपद में औद्योगिक रोजगार को बढ़ावा देने एवं युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वेब डिजाइनिंग ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/integrating-culture-with-healthcare-dr-dilip-agnihotri/उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर के निर्देशानुसार कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गाजीपुर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नवयुवक एवं युवतियों को तकनीकी कौशल प्रदान कर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वेब डिजाइनिंग ट्रेड के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त न होने के कारण आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 15 मई 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट एमएसएमई उत्तर प्रदेश पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी जानकारी एवं डिजिटल कार्यक्षेत्र से जुड़ी उपयोगी शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में रोजगार अथवा स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गाजीपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *