सेवा के साथ जागरूकता का संदेश दे रहा गोल्डन  लायनेस बिजनोर समर्पण क्लब

बिजनौर । सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार को केंद्र में रखते हुए अध्याय कनक जैन,  सचिव प्रीति, खजानची दीपाली की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षक दिवस समारोह, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता और जरूरतमंद महिला को श्रवण यंत्र वितरण जैसे प्रयासों के माध्यम से क्लब ने समाज को जागरूकता और मानव सेवा का संदेश दिया। शिक्षक दिवस में  शिक्षकों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हुए डॉ. अंजू बंसल प्राध्यापिका हिन्दी विभाग, वर्धमान कॉलेज, बिजनौर एवं डॉ. शुची ने शर्मा,  सहायक अध्यापिका कम्पोजिट वि०, इस्लामपुरदास, विकास क्षेत्र, मौहम्मदपुर देवमल जिला बिजनौर (उ०प्र०) को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उनके मार्गदर्शन और समर्पण के बिना सशक्त समाज की कल्पना संभव नहीं है। इसी क्रम में डॉ. कृतिका, स्त्री रोग विशेषज्ञ के डी. एन. बी सरकारी अस्पताल के मार्गदर्शन में सर्वाइकल कैंसर टॉक शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। क्लब ने स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।मानव सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्लब ने ग्राम सिकंदरपुर निवासी दयावती को Hearing Machine (श्रवण यंत्र) प्रदान किया। श्रवण यंत्र मिलने से उन्हें सुनने और दैनिक जीवन में बेहतर संवाद स्थापित करने में सहायता मिलेगी। क्लब की जनरल मीटिंग में डिस्ट्रिक से आया निबंध  कॉम्पीटिशन आया था। अगर में एक दिन की जिला अध्याक्ष बन जाऊ ….अपने विचार लिखने के लिए जिसमे  जी एल राशि अग्रवाल  प्रथम रही read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
जी एल अंजलि अग्रवाल, 
जी एल सोनम न द्वितिया वी त्रितिया स्थान प्रप्त किया ।
क्लब की इन पहल का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की मदद, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समाज में संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। क्लब सदैव “जियो और जीने दो” की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यकम में हमारे साथ पी डी सी पी ख़ुशबू कर्णवाल, सीमा, गुंजन,पायल, दीप्ति, अदिति, अंजलि, राशि,  नीति,  प्रियंका, एकता,  सोनम,  प्रीति, दीपाली  उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *