स्योहारा। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. के के राहुल के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के साथ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति परखी। इस दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चार कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष, दवा कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, ओपीडी और एएनसी वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता की स्थिति देखी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर डॉ. राहुल ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही से नाराजगी जताई। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को उपचार के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना भी जरूरी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
चार कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर डिप्टी सीएमओ ने सफाईकर्मी प्रदीप जोनी, वार्ड बॉय भोगराज, शाकिर और वार्ड आया ज्योति का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी रखने और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने को कहा।डॉ. राहुल ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है।औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही, डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. खालिद अख्तर, डॉ. रहमत, डॉ. अभिजीत भारद्वाज, डॉ. अनमोल अरोड़ा, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, आईओ वीर सिंह, एचआई राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार, सफाई कर्मचारी प्रदीप जोनी, वार्ड बॉय शाकिर, वार्ड आया ज्योति, स्टाफ नर्स रसीदा व नीरज, डीईओ अनम और राशि आदि मौजूद रहे ।