अमेठी। कस्बे के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब गैस सिलेंडर का वितरण अमेठी के रामलीला मैदान में किया जाएगा। पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए 26 किलोमीटर दूर रामगंज जाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।read more:https://worldtrustednews.in/district-magistrate-chaired-a-steering-committee-meeting-regarding-monitoring-and-effective-implementation-of-the-flood-and-inundation-management-plan-and-issued-instructions/
बताते चलें कि करीब एक माह पूर्व अनियमितताओं के आरोप में प्रशासन ने प्रकाश गैस एजेंसी को बंद कर दिया था। इसके बाद अस्थायी रूप से सिलेंडर वितरण देव मैरिज लॉन में शुरू किया गया, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण इसे संग्रामपुर और फिर रामगंज स्थानांतरित कर दिया गया था।
समस्या को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब रामलीला मैदान में वितरण का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि इस निर्णय से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और अब उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।