एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, गांव-गांव जनसंपर्क व बैठकें

अमेठी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से रवाना होकर शाम 4:30 बजे तिलोई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुरसतगंज पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद उनका काफिला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचा, जहां स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और आने वाले समय में बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की।read more:https://worldtrustednews.in/musanagar-police-station-took-action-and-arrested-one-wanted-accused-of-breaking-into-a-house-and-committing-theft-along-with-stolen-goods-worth-%e2%82%b95320/इस दौरान जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, रेनू यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, सिंधुजीत सिंह, जयसिंह प्रताप यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *