नई दिल्ली : कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था। इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया।दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, दो मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी में उन्हें बरी कर दिया था।खबर है कि राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था।