मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से पांच लाख किसानों को मिलेगा लाभ, गाजीपुर में हुआ सीधा प्रसारण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में किया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में भारत टैक्सी और किसानों की सुविधा के लिए सेतु एप का भी शुभारंभ किया गया।जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर के सभापति सरोजेश सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत भूमि विकास बैंक सैदपुर व जमानिया के शाखा प्रतिनिधि, भाजपा जिला महामंत्री, जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल सदस्य तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 384 करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत पांच वर्ष में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के साथ अकृषि क्षेत्र में कार्य के लिए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette किसानों को छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ दिया जाएगा।योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। वहीं, सेतु एप के माध्यम से किसान अपने क्षेत्र की सहकारी समिति पर उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे और सुविधानुसार समिति से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।कार्यक्रम में भारत टैक्सी के प्रदेश के पांच शहरों में शुभारंभ की घोषणा भी की गई। जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ओर से संचालित कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।मुख्य अतिथि सरोजेश सिंह ने सहकारिता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों और सहकारी समितियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसान स्वयं लाभान्वित होने के साथ अपनी सहकारी संस्थाओं को भी मजबूत बना सकते हैं। कार्यक्रम में पैक्स समितियों के कर्मचारी, सहकारिता आंदोलन से जुड़े किसान एवं सदस्य तथा जिला सहकारी बैंक और उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *