शिवमंगल गुप्ता अग्रहरिसुबह 10 से दोपहर 12 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की जनसमस्या निस्तारण में हीला-हवाली नहीं होगी बर्दाश्त , लापरवाही मिलने पर संबंधितो के खिलाफ होंगी कड़ी कार्रवाई।चित्रकूट – योगी आदित्यनाथ महराज सरकार के महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नित्य की भांति चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग सोनेपुर स्थित कलेक्ट्रेट आफिस में दूर दराज से आई जनता की जनसमस्याओं को सुना एवं मौक़े पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दूरभाष के माध्यम से त्वरित निस्तारण हेतु सख्त दिशा-निर्देश भी दिए, उन्होंने कहा कि आप सरकार एवं चित्रकूट जिला प्रशासन आमजनमानस की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण करने हेतु कटिबद्ध है।