बड़हलगंज में पहली एंजियोप्लास्टी सफल,हृदय रोगी की दो ब्लॉक नसें खोली गईं

बड़हलगंज नगर पंचायत के दुर्गावती अस्पताल में पहली बार एंजियोप्लास्टी की गई। इस प्रक्रिया से हृदयाघात से पीड़ित लालधर प्रसाद का जीवन बचाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के जरिए उन्हें उपचार प्रदान किया।read more:https://khabarentertainment.in/shruti-sharma-of-bijnor-became-cdo-of-hapur/मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाऊस गांव निवासी लालधर प्रसाद को हृदयाघात हुआ था। वे सांस फूलने और सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में दो दिनों तक उनकी सांस को स्थिर करने के बाद शुक्रवार को एंजियोग्राफी की गई। जांच में सामने आया कि उनकी दो नसें ब्लॉक थीं।कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक राय और डॉ. शांतनु मल्ल की टीम ने सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी कर ब्लॉक नसों को खोला। इस प्रक्रिया से मरीज का जीवन बच सका, जिसके लिए परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। यह अत्याधुनिक सुविधा जनपद मुख्यालय को छोड़कर बड़हलगंज क्षेत्र में पहली बार उपलब्ध हुई है। दुर्गावती अस्पताल के निदेशक डॉ. मनोज यादव के प्रयासों से 7 अप्रैल को यहां हृदय विभाग यूनिट का शुभारंभ किया गया था, जिसका लाभ अब मरीजों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *