14 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहलाने का आरोप,परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।read more:https://khabarentertainment.in/dm-strict-in-the-meeting-of-traders-notice-to-the-electricity-department-officer-for-negligence-and-instructions-to-stop-his-salary/
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, यह घटना बीती रात रात करीब 8 बजे हुई। किशोरी अपने घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि  ग्राम बैदौली का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनिल  राय ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *