हादसा पीड़ित को मिलेगा डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज

श्रावस्ती। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने की। उन्होंने हादसा पीड़ितों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए अधिक से अधिक अस्पतालों को अनुबंधित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हादसे के बाद ड्राइविंग लाइसेंस का सही विवरण भरने की बात कही। read more:https://khabarentertainment.in/former-mla-and-in-charge-of-rasulabad-assembly-constituency-shiv-kumar-beria-attended-the-important-meeting-of-samajwadi-party/
डीएम ने कहा कि ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण जिनकी लापरवाही से अथवा जिनके द्वारा जानबूझकर दुर्घटना की हुई है। सीओ को  e-DAR पोर्टल पर पुलिस विभाग द्वारा सही व पूर्ण डाटा भरने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटना पीडितों के लिए कैशलेस उपचार योजना-2025  के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों के लिए प्रति पीड़ित डेढ़ लाख रूपये तक के मुफ्त उपचार की व्यवस्था है। इस पर डीएम ने सीएमओ डा. एके सिंह व एसीएमओ को जिले के अधिक से अधिक प्राइवेट अस्पतालों को अनुबंधित कराने हेतु निर्देशित किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, सीओ भिनगा संतोष कुमार शर्मा, एसीएमओ केके वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *