पेराई सत्र से पहले किसानों को करीब 250 करोड़ का गन्ना भुगतान, समिति अध्यक्ष ने मोदी ग्रुप का जताया आभार

मोदीनगर। मोदीनगर गाजियाबाद सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में सोमवार को किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजन चौधरी ने बताया कि मोदी शुगर मिल द्वारा किसानों का करीब 250 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान पेराई सत्र शुरू होने से पहले कर दिया गया है।समिति अध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा कि पिछले करीब 18 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों के बकाया भुगतान का इतना बड़ा निस्तारण किया गया है। उन्होंने इसके लिए सेठ उमेश कुमार मोदी एवं मोदी ग्रुप का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि मोदी शुगर मिल प्रबंधन ने आगामी पेराई सत्र 2026 में किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि समय से भुगतान होने से किसानों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और खेती से जुड़े कार्यों में भी सुविधा होगी।राजन चौधरी ने इस पहल का श्रेय किसानों की एकजुटता और मोदी ग्रुप के सहयोग को देते हुए किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार का भी आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *