विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

कासगंज। जनपद कासगंज के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/बता दें कि मृतक का नाम 35 वर्षीय कृष्ण पाल पुत्र वीरी सिंह था, जोकि सुन्नगढी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामपुर का रहने वाला था, बताया जाता है कि कृष्ण पाल बीते दिवस अपने खेत पर गया हुआ था, देर शाम जब वह अपने खेत से काम खत्म कर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी घर के ठीक बाहर खड़े बिजली के एक पोल में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में कृष्ण पाल आ गया, करंट इतना जोरदार था कि कृष्ण पाल को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह वहीं पर बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिवार जन तुरंत मौके पर दौड़े और घायल कृष्ण पाल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *