कासगंज। नगर पालिका परिषद सोरों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बोर्ड बजट बैठक को असंवैधानिक रूप से सम्पन्न कराए जाने के विरोध में बुधवार को निर्वाचित सभासदों ने नगरपालिका सभागार में धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन एवं भूख हड़ताल शुरू की। धरने के दौरान सभासदों ने नगर पालिका में हुए कथित वित्तीय घोटालों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी ने कहा कि नगर पालिका में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभासद नीतेश पचैरी ने कहा कि बोर्ड बजट बैठक को नियमों के विपरीत एवं असंवैधानिक तरीके से सम्पन्न कराया गया है, जिससे निर्वाचित सभासदों के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सभासद पवनेश सक्सेना ने कहा कि जनता के धन का सही उपयोग होना चाहिए। यदि नगर पालिका में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभासद जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। धरना-प्रदर्शन में सभासद रवि दुबे, जयपाल कश्यप, सभासद प्रतिनिधि मुनीश चैधरी, जय सिंह, सोहेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नगर पालिका परिषद में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।