अमांपुर से श्रद्वालुओं का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

कासगंज। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों के लिए अमांपुर नगर से मंगलवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। जत्थे में अमरनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा था। श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू करने से पूर्व मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की। कस्बे के गुड़मंड़ी और शास्त्री नगर से मंगलवार शाम को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। यात्रा में जाने वाले श्रृद्धालु हर्ष गुप्ता, शिवम गुप्ता, वैभव गुप्ता, आयुष गुप्ता, ईशू आदि का नगर वासियों ने फूल माला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर रवाना किया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले कस्बे के शिव मंदिर और देवी माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, सौरव गुप्ता, अशोक गुप्ता, गौरव गुप्ता, पीयूष गुप्ता, पंवन गुप्ता, रोहित माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *