लगा विद्युत शिकायत समाधान शिविर, एसडीएम ने किया शिकायतों का निस्तारण

सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को विद्युत शिकायत समाधान कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त विद्युत विभाग से संबंधित 15 शिकायतों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता में लगाया गया था।सोमवार को 4 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया शेष बची 11 शिकायतों में से 6 के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। वहीं, 5 शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।read more:https://pahaltoday.com/sedimentation-in-dams-and-reservoirs-2-billion-people-at-risk/इस दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना, विद्युत अधिशासी अभियंता रामनगर अमिजीत कुमार शाह, विद्युत उपखंड अधिकारी मसौली शोएब जमाल और अवर अभियंता सिरौलीगौसपुर राज मौर्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कैंप उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका तत्काल समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।उन्होंने कहा कि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय दिया गया है और जल्द ही उन्हें भी हल कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *