नकुड़ (सहारनपुर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मिशन स्पंदन के अंतर्गत दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ष्10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियानष् का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय सेवा केंद्र, नकुड़ में किया गया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित भाई-बहनों, युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने कहा कि नशा व्यक्ति के तन, मन और चरित्र को कमजोर कर देता है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ इससे परिवार और समाज में सम्मान कम होता है तथा व्यक्ति की एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी इस बुराई से मुक्त कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान का यह अभियान केवल प्रतिज्ञा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर स्वस्थ और संस्कारित भारत के निर्माण का एक व्यापक प्रयास है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, भाई-बहनों एवं युवाओं ने नशे से सदा दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, अरविंद सिंघल, संजीव कपिल, प्रिंस शर्मा, प्रो. महेश धीमान, अशोक कुमार, सत्यपाल, चैधरी राजपाल, चैधरी प्रदीप भांकला, डॉ. सुभाष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।