सीएचसी अधीक्षक का तबादला डॉ नलिन राज होंगे CHC नानपारा-अधीक्षक

बहराइच ( नानपारा )l आदर्श नगर नानपारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान राम का करीब तेरह वर्षों बाद तबादला हुआ है। वह अपने रसूख के कारण लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे थे। बताया जाता है कि  कार्यकाल के दौरान अनेकों बार डॉक्टर सी बी राम पर आरोप लगे  कई बार भास्कर सहित अन्य समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुईं। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर भी सवाल उठते रहे  बाहर की दवा और बाहर की जांच को लेकर भी चर्चा में रहा है सी एच सी,नानपारा आनेको बार जाच हुई  परंतु धीरे-धीरे मामला ठंडा हो गया lread more:https://worldtrustednews.in/ghazipur-police-crack-down-on-rumour-mongers-cases-filed-against-several-people/सोमवार को विभाग की ओर से डॉक्टर चंद्रभान राम को नानपारा से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में तैनात किया गया है। वहीं, शिवपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नलिन राज को नानपारा भेजा गया है। गौरतलब है कि नानपारा एक आदर्श नगर पालिका क्षेत्र है, जबकि शिवपुर अपेक्षाकृत ग्रामीण क्षेत्र में आता है। ऐसे में इस तबादले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं  l अब देखना यह होगा कि नए अधीक्षक डॉ. नलिन राज, पूर्व में उठी शिकायतों को किस प्रकार दूर करते हैं और मरीजों को सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बेहतर ढंग से दिला पाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *