बहराइच ( मिहींपुरवा )l लगातार तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की मारा मारी के चलते हर पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल लेने वालों की भीड़ एकत्र हो जा रही है l डीजल और पेट्रोल लेने वालों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर एकत्र होने से आवागमन बाधित हो रहा है तथा डीजल और पेट्रोल की पूर्ति नहीं कर पाई जा रही है मालूम हो कि डीजल की खपत तो किसानों को कृषि कार्य हेतु लगातार होती है तथा किसान गेहूं की मलाई खेतों की जुताई खेतों में पानी लगाने के लिए डीजल की तो आवश्यकता है l परंतु इस तरह पेट्रोल की कमी होना यह चिंता का विषय है पेट्रोल लेने वालों की बाइक एवं जरीकेन पिपिया की इतनी भीड़ होती है कि पेट्रोल डीजल लेना दुश्वार है आम नागरिक को अपनी बाइक एवं कार में डीजल पेट्रोल लेने के लिए घंटों घंटा लाइन लगानी पड़ती है ऐसे में जिला अधिकारी के आदेश अनुसार कड़ी नजर रखते हुए मूर्तिहा कोतवाली अंतर्गत भगड़िया चौराहे पर राम अवध पुत्र राम तपेश्वर द्वारा पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी कर उसे अवैध रूप से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था थाना कोतवाली मूर्तिहा की पुलिस द्वारा छापा मारते हुए पकड़ा गया और बरामद लगभग 50 लीटर डीजल और 20 लीटर पेट्रोल थाना कोतवाली लेकर लाया गया तथा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई जिससे जिला पूर्ति अधिकारी बहराइच के निर्देश में पूर्ति निरीक्षक मिहिपुरवा कौशलेंद्र द्वारा थाना कोतवाली मूर्तिहा जाकर जांच की गई एवं जांचों उपरांत पाया गया कि राम अवध के द्वारा अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का भंडारण कर अधिक रेट पर बिक्री किया जा रहा थाread more:https://worldtrustednews.in/it-is-impossible-to-forget-the-social-service-done-by-aziz-qureshi-shakuntala-kushwaha/ इसी तरह निविया राय बोझ में कृपाराम पुत्र अमेरिका प्रसाद द्वारा डीजल की बिक्रिय अवैध रूप से अधिक मूल पर की जा रही थी थाना मोतीपुर की पुलिस द्वारा छापा मार कर 95 लीटर डीजल मोतीपुर लाया गया तथा जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र द्वारा जांच कर जांचों उपरांत पाया गया कि कृपाराम वर्मा के द्वारा अवैध रूप से डीजल भंडारण कर अधिक मूल्य पर बिक्री किया जा रहा था l थाना मोतीपुर पुलिस 95 लीटर डीजल व थाना मूर्तिहा के द्वारा पकड़ा गया डीजल पेट्रोल इंडिया मार्ट पेट्रोल पंप पश्चिमी बस स्टैंड पर मैनेजर शिव बहादुर सिंह को सुपुर्द कर दिया गया है तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि उसकी सुरक्षित रखेंगे माननीय न्यायालय और उच्च अधिकारियों के आदेश पर आवश्यक प्रस्तुत करेंगे , इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश अनुसार दोनों थानों में अवैध रूप से बिक्री करने वालों के खिलाफ अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी के इस कार्रवाई से अवैध रूप से भंडार कर अधिक मूल्य पर डीजल पेट्रोल बेचने वालों पर लगाम लगनी चाहिए परंतु जहां तक लोगों का कहना है कि पड़ोसी देश नेपाल में ₹150 लीटर तक पेट्रोल बिक्री होता है तो कहीं ना कहीं पेट्रोल एवं डीजल की लोग कालाबाजारी कर उसे तस्करी का भी रूप दे रहे हैं इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।