डीएम जसजीत कौर ने किया जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, स्वयं पोर्टल पर भरकर दी स्व-गणना की जानकारी

बिजनौर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं लैपटॉप के माध्यम से पोर्टल पर सूचनाएं भरकर स्व-गणना प्रक्रिया शुरू करते हुए किया।read more:https://pahaltoday.com/a-case-has-been-filed-against-four-people-after-a-video-of-a-fight-went-viral/इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश को मजबूत बनाने के साथ-साथ वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सामने लाने का कार्य करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाती है।जिलाधिकारी महात्मा विदुर सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित होने वाले प्रथम चरण में केवल मकानों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। शासन द्वारा स्व-गणना के लिए निर्धारित पोर्टलhttps://se.census.gov.inपर नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यथासंभव कार्यशाला के दौरान ही स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रशिक्षित करें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्व-गणना रजिस्टर तैयार करने और कर्मचारियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वे सामाजिक रूप से अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने जनगणना 2027 से संबंधित तिथिवार रोस्टर और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वहीं जिला प्रभारी जनगणना अधिकारी जेपी यादव ने स्व-गणना पोर्टल पर भरी जाने वाली तकनीकी जानकारियों को विस्तार से समझाया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *