मारपीट का वीडियो वायरल होने पर चार नामजद पर मुकदमा दर्ज

भदोही। मारपीट के एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी के साथ वायरल हुआ। मारपीट की यह घटना बीते एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर कोइरौना थाना की पुलिस ने चार नामजद सहित अज्ञात पर बीएनएस की धारा 191(1), 115(2), 352, 351(3) व 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/joint-agriculture-director-vindhyachal-division-ashok-upadhyays-surprise-inspection-of-the-agricultural-fertilizer-center/
जनपद के सागररायपुर गांव निवासी पीड़ित राज शुक्ला ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि हम अपनी वेगनर कार से जा रहे थे, जिसके पीछे ज्ञानपुर विधायक की गाड़ी आ रही थी। जगह न होने पर आगे चलकर उन्हें पास दिया गया। विधायक की गाड़ी हमारी गाड़ी में सटते हुए आगे निकल गई। किंतु पीछे के गाड़ी में बैठे जयप्रकाश मिश्र, आदर्श पांडेय, अंबुज त्रिपाठी व सच्चन दुबे ने हमारी गाड़ी को रोक दिया। हमें सरे बाजार में दौड़ा कर मारा पीटा गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हुई। श्री शुक्ला ने बताया कि मेरे तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज न कर पुलिस ने दूसरे तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। यह किसी तरह का न्याय नहीं है। जिले के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिले के एसपी से मांग करते हैं कि हमारी जान माल की सुरक्षा की जाए। सभी आरोपी दबंग किस्म के है। मेरे साथ कभी भी अनहोनी की घटना घटित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *