गंगा कटान की सूचना पर मंझरिया पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों से ली बाढ़ की स्थिति की जानकारी

जमानियां, गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ मंझरिया गांव के तटवर्ती इलाके में कटान की सूचना मिलने पर शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी एवं राजस्व टीम सबसे पहले पक्का बलुआ घाट पहुंचे। यहां से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखने के लिए नाव से निरीक्षण की योजना थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण अधिकारियों ने वाहन से मंझरिया गांव पहुंचकर तटवर्ती क्षेत्र का जायजा लिया।मंझरिया पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ और कटान से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, राशन, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं समय से पहुंचाई जाएं। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिसकर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर ग्रामीणों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।इस दौरान उपजिलाधिकारी निधि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा, दीपक मिश्रा, अनूप राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *