चित्रकूट – बेडी़ीपुलिया स्थित कृष्ण कुंज रिस्टार्ट में 04 और 05 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव के उपलक्ष्य में इस्कॉन चित्रकूट कि तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन के भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से भव्य महाभिषेक किया।इस्कॉन के जिलाध्यक्ष अरविंद दास प्रभुजी ने अपनी कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जन्म कि दिव्यता को तत्त्वतः समझाते हुए सभी को जन्माष्टमी के दिन अभिषेक करने कि महिमा का किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
प्रभु जी ने इस्कॉन के संस्थापकाचार्य ए सी भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद जी की शिक्षाओं के आधार पर बताते हुए कहा कि
हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे
इस महामंत्र का जप करना ही कलियुग में श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने का एकमात्र साधन है
कार्यक्रम में आये सभी नगरवासी संकीर्तन में हरे कृष्ण महामंत्र कि धुन पर झूम उठे। साथ ही प्रभुजी जी ने बताया कि इस्कॉन ने राम शैय्या के पास 3.5 बीघा ज़मीन ख़रीदा है और इस्कॉन द्वारा शीघ्र ही वहाँ पर भव्य श्री श्री चित्रकूट चंद्रोदय मन्दिर का निर्माण होने जा रहा है।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन एवं सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ विभांशु गुप्ता, कृष्ण कुंज के मालिक गजेंद्र सिंह, आदि सम्माननीय व्यक्ति मौजूद रहे। कल ही नरैनी से आए दिव्य मेडिकल स्टोर के विशाल गुप्ता जी ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष आकर इस्कॉन की आजीवन सदस्यता भी लिया।