बाढ़ पीड़ितों के बीच मददगार साबित करने के उद्देश्य लगातार पहुंच रहे मदद के हाथ।

पहाड़ी (चित्रकूट) पहाड़ी ब्लाक के लगभग आधा दर्जन गांवों में श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी फतेहपुर, सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड पहाड़ी क्षेत्र के चौरा और अरछा बरेठी गांव के 225 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कीगई । चौरा में ग्राम प्रधान देवकी यादव मुन्ना लवकुश यादव अरछा बरेठी में समाजसेवी राजकिशोर शिवहरे की प्रेरणा से अलग-अलग जिलों के समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ; सूखा राशन, कंबल, चटाई और जरूरत का सामान दिया तो पीड़ित परिवारों के चेहरे खिल उठे। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से ग्राम पंचायत चौरा, अरछा बरेठी के प्रभावित परिवारों के सामने खड़ी मुश्किलों के बीच सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए राहत का हाथ बढ़ाया। बाढ़ की मार झेल रहे जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर राहत किट का वितरण किया गया। इस दौरान पीड़ित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है।श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी फतेहपुर के सहयोग से आयोजित राहत वितरण अभियान में ग्राम प्रधान चौरा देवकी यादव मुन्ना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव,(पत्रकार)सभासद शास्त्री नगर कर्वी , अमर दीप कुशवाहा एवं लवकुश यादव, दिनेश कुशवाहा शिवमंगल अग्रहरि (पत्रकार)_लव स्टूडियो पहाड़ी चित्रकूट सहित अन्य सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में सहयोग किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
जरूरतमंद परिवारों को बांटी गई राहत किट
राहत वितरण के दौरान बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों को राहत किट प्रदान की गई। किट में सूखा राशन, कंबल, चटाई तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल रही। बाढ़ के कारण घर-गृहस्थी प्रभावित होने से परेशान परिवारों के लिए यह सहायता काफी उपयोगी साबित हुई। राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवारों ने सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया।
आपदा में साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा
राहत वितरण के दौरान समाजसेवियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी एक परिवार या व्यक्ति की समस्या नहीं होती, बल्कि ऐसे समय में पूरा समाज एक परिवार की तरह प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होता है। बाढ़ के कारण जिन परिवारों को अपने घर, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनकी सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर भोजन, कपड़ा और आवश्यक सामग्री पहुंचाना केवल सहायता नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है। “मानव सेवा ही माधव सेवा है” के भाव के साथ राहत अभियान आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए जारी रखने का संदेश दिया गया।
पीड़ितों के चेहरे पर दिखी राहत
बाढ़ के संकट के बीच जब राहत सामग्री लेकर लोग प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे तो पीड़ितों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया। कई परिवारों ने कहा कि बाढ़ के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है और ऐसे समय में मिलने वाली छोटी से छोटी मदद भी उनके लिए बड़ी राहत है।
समाज के सक्षम लोगों से आगे आने की अपील
राहत अभियान में शामिल लोगों ने समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए अधिक से अधिक लोग मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।राहत वितरण अभियान कार्यक्रम का असली उद्देश्य यह हैं की जब इंसान किसी जरूरतमंद के दर्द को अपना दर्द समझकर उसके साथ खड़ा होता है, तभी मानवता मजबूत होती है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची राहत सामग्री ने न केवल उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने में मदद की, बल्कि उन्हें यह एहसास भी कराया कि विपदा के समय समाज उनके साथ है। राकेश श्रीवास्तव ,मोना ओमर ,शिव शंकर लाल श्रीवास्तव, महेंद्र शुक्ला, गुरु प्रकाश शुक्ला, संजय अग्रवाल, विजय नारायण, अनूप गुप्ता,अनू अनूप अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता ,सुरेश तिवारी, युवा सेवा भारती जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला जिला, महामंत्री राजकिशोर शिवहरे के प्रचार प्रमुख शंकर यादव दीपेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *