मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारी, पीएचसी पर मरीजों की भीड़

शेरकोट । बरसात के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट अनुराग चौहान के अनुसार, इन दिनों ओपीडी में रोजाना करीब 100 से 200 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। अधिकतर मरीजों में बुखार, गले में खराश, खांसी, नजला और जुकाम जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं।स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, स्वच्छ एवं शुद्ध पानी का सेवन करने तथा खानपान में सावधानी बरतने की अपील की है। चिकित्सकों ने बुखार या अन्य लक्षण होने पर बिना सलाह के दवा लेने से बचने और समय रहते स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *