बिजनौर।विश्व संवाद केंद्र शाखा बिजनौर की ओर से आज मंडावर रोड स्थित रवा राजपूत धर्मशाला में ‘देव ऋषि नारद जयंती’ एवं ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के तमाम प्रबुद्ध पत्रकारों, विचारकों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा आदि पत्रकार देव ऋषि नारद जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/body-board-meeting-was-organised-in-rasulabad-nagar-panchayat-auditorium/आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए देव ऋषि नारद को ब्रह्मांड का प्रथम पत्रकार बताया। वक्ताओं ने कहा कि नारद जी का संवाद लोक-कल्याण और सत्य पर आधारित था, जिससे आज के आधुनिक पत्रकारों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इसके साथ ही हिंदी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को बुलंद करना ही सच्ची पत्रकारिता है। राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना जागृत करने में हिंदी पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय रहा है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने वर्तमान दौर में पत्रकारिता के समक्ष आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी गहन मंथन किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी आगंतुकों और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।