स्योहारा । पुलिस ने कस्बे में शांति व्यवस्था भंग करने, आपसी मारपीट, सड़क यातायात अवरुद्ध करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस उपद्रव में शामिल एक ही बस्ती के 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 23 मई 2026 को उप-निरीक्षक शिवनैन की तहरीर पर थाना स्योहारा में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि कस्बे में दो पक्षों के मध्य जमकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उपद्रवियों ने सड़क यातायात को पूरी तरह अवरुद्ध (जाम) कर दिया था और मौके पर पहुँची पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। पुलिस ने इस मामले में नवगठित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। read more:https://pahaltoday.com/shivoham-yoga-created-awareness-about-yoga/मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने आज दिनांक 24 मई 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती (कस्बा स्योहारा) से संबंधित 08 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तो में रोहित पुत्र धनपाल, सौरभ पुत्र रिंकू, राजा पुत्र भारत सिंह, नवीन पुत्र रामपाल, आकाश पुत्र ललित उर्फ रवि, शुभम पुत्र पप्पू, रोकी पुत्र मनोहर सिंह गौरव पुत्र मनोज। सभी मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, कस्बा व थाना स्योहारा के निवासी। इस सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक समयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन जोशी, कांस्टेबल अमजद, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल अंकुर सिरोहा शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नगर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।