कृषि विज्ञान केंद्र पर बासमती धान की 21 प्रजातियों के साथ 40 तकनीकी का प्रदर्शन 

नगीना । निर्यात योग्य बासमती धान उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु  कृषि विज्ञान केंद्र नगीना पर कृषकों के  साथ बासमती धान की 21 प्रजातियों के साथ-साथ कुल 40 तकनीकी का प्रदर्शन किया गया ।जनपद में किसानों तक निर्यात योग्य बासमती धान उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र नगीना  द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ मौसम में नवीनतम तकनीकी का सजीव प्रदर्शन किया जाता है।  इस वर्ष खरीफ 2026 में कृषि विज्ञान केंद्र नगीना द्वारा  केंद्र के तकनीकी पार्क में निर्यात योग्य बासमती धान उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु   बासमती धान की 21 प्रजातियों के साथ-साथ कुल  50 नवीनतम कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/
तकनीकी प्रदर्शन में  33 प्रजातिय प्रदर्शन, 08 धान की सीधी बुवाई तकनीक,   04 खरपतवार नियंत्रण ,  धान की फसल में कीट एवं बीमारी प्रबंधन पर 05 तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है।  इसके अलावा  कृषि विज्ञान केंद्र नगीना पर प्राकृतिक खेती तकनीकी से बासमती धान का उत्पादन  का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनों पर समय- समय पर जनपद के कृषक भ्रमण कर नवीनतम तकनीक से लाभान्वित होते रहते हैं।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ के के सिंह  सहित अन्य स्टाफ के डाक्टर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *