सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन पर हुआ भाकियू का धरना स्थगित

नगीना । सीओ नगीना व नायब तहसीलदार बढ़ापुर  के आश्वासन पर भाकियू टिकैत का पूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ बेमियादी धरना बुधवार की रात 9 बजे स्थगित कर दिया गया।भाकियू टिकैत के नगीना तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह उर्फ सोनू विरक ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे सीओ राजेश सिंह सोलंकी व नायब तहसीलदार बढ़ापुर श्याम सुंदर बैंस के साथ हुई वार्ता के बाद पूर्ति कार्यालय पर शुरू किया गया बेमियादी धरना स्थगित कर दिया गया।नायब तहसीलदार बढ़ापुर श्याम सुंदर बैंस ने रात 9 बजे धरना स्थल पर आकर किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।ज्ञातव्य है कि भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)ने पूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार की अपराह्न 3 बजे से एसडीएम कंपाउंड स्थित पूर्ति कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।भाकियू टिकैत के नगीना तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह उर्फ सोनू विरक के नेतृत्व में बढ़ापुर क्षेत्र के तमाम किसान बुधवार की दोपहर से आपूर्ति कार्यालय के बाहर पल्ला बिछाकर धरने पर बैठ गए थे।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/धरना शुरू करते समय तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह उर्फ सोनू विरक ने बताया था कि पूर्ति कार्यालय के अधिकारी(पूर्ति निरीक्षक)व लिपिक बिना किसी शिकायत के जांच के नाम पर कोटेदारों(बढ़ापुर क्षेत्र के राशन डीलरों)का मानसिक उत्पीड़न कर अवैध वसूली कर रहे हैं और कोटेदारों पर दबाव बना कर उपभोक्ताओं को कम राशन देने व घटतौली करवा कर पात्र उपभोक्ताओं का शोषण करने का काम कर रहे हैं।कोटेदारों को मिलने वाले राशन(गेहूं चावल)के कट्टों का वजन हड़प कर 50 रूपये से 100 रूपये प्रति कुंतल तक अवैध वसूली कर रहे हैं।उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई होने तथा पूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।धरने पर बैठने वालों में पुरैनी के महेश राजपूत, ओमप्रकाश,डॉक्टर विजय,शहबाज आलम,जगदीश सिंह,नौशाद,राजीव चौहान,दिग्विजय सिंह बंटी,नपेंद्र सिंह,धर्मेंद्र चौधरी,प्रयास सिरोही व अजय सैनी समेत तमाम किसान शामिल रहे थे।जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता रही थी बेनतीजा भाकियू टिकैत के नगीना तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह उर्फ सोनू विरक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम तोमर,जिला महासचिव नरदेव सिंह,प्रदेश सचिव दिनेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह व जिला सचिव राजीव चौहान तथा नगीना तहसील अध्यक्ष गुरमेज सिंह उर्फ सोनू विरक का एक प्रतिनिधिमंडल बिजनौर में जिला पूर्ति अधिकारी से उनके कार्यालय में मिला।लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *