बेहट। जामिया गुलजारे हुसैनिया, अजराड़ा मेरठ व राष्ट्रीय संयोजक ऑल इंडिया मिल्ली यूथ ऑर्गेनाइजेशन, मिल्ली काउंसिल के मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने सहारनपुर की कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद को अदालती यथा स्थिति के आदेश मिलने पर खुशी का इजहार किया है। शनिवार को जामिया गुलजारे हुसैनिया, अजराड़ा मेरठ व राष्ट्रीय संयोजक ऑल इंडिया मिल्ली यूथ ऑर्गेनाइजेशन,मिल्ली काउंसिल के मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर अदालत ने यथा स्थिति का आदेश आने पर खुशी का इजहार किया उन्होंने मस्जिद की इंतजाम या कमेटी और इस प्रकरण से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों को अपनी और अपने संगठन की ओर से मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से सहारनपुर के लोगों को इंसाफ होने की आस जगी है लोगों का अदालत पर यकीन मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि अदालत का यह फैसला संतोषजनक है हमें उम्मीद है कि आगे भी यह मामला संविधान और कानून को को ध्यान में रखकर अदालत करेंगी। कहा कि ऐसे मामलों में भावनाओं के बजाय धैर्य, समझदारी, कानूनी रास्ता और न्यायपालिका पर भरोसा रखना ही सबसे सही और अच्छा तरीका है।readmore:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/उन्होंने इस अवसर पर सभी सम्मानित वकीलों का विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया जिन्होंने पूरी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी खोज समझते हुए कानूनी बात को अदालत में पेश किया। उन्होंने उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार लगातार प्रयास किए, और सब्र के साथ कानून पर यकीन रखते हुए जिम्मेदार लोगों से संपर्क बनाए रखा और कानूनी तथा शांतिपूर्ण तरीके से मस्जिद के पक्ष में अपनी आवाज को बुलंद किया। मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल की ओर से भी मस्जिद कमेटी, सभी जिम्मेदार साथियों, वकीलों और सहयोग करने वाले सभी लोगों को मुबारकबाद दी। कहा कि उम्मीद है कि आगे की पूरी कार्यवाही भी संविधान, कानून और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार होगी तथा सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए न्याय मिलेगा