विस्फोट प्रकरण में फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गंगोह। कुंडाबसी गांव स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मालिक पर लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। हादसे के बाद से लापता दो मजदूरों की तलाश जारी है। कुंडा कलां चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि ग्राम प्रधान से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में फैक्टरी के दो कमरे और टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त पाए गए।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ प्रारंभिक जांच के अनुसार, फैक्टरी संचालक हसन (निवासी असालतपुर फर्रुखनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद) ने लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी हसन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 288 के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5ध्9-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गंगोह-बिड़ौली मार्ग पर स्थित राणा फायर वर्क्स फैक्टरी में बारूद का मिश्रण तैयार करते समय यह विस्फोट हुआ था। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी दो युवकों की मौत हो गई थी व दो घटना के बाद लापता हैं, जिनकी तलाश और पहचान संबंधी कार्रवाई जारी है। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी के चार कमरे और टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गए। शवों के अवशेष दूर-दूर तक बिखर गए थे। पुलिस मामले के हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *