सहारनपुर। हेमकुंट साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम मल्हीपुर स्थित देहरादूनदृपंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित लंगर एवं मेडिकल सेवा शिविर का बुधवार को दो माह की सेवा के बाद समापन हो गया। 23 मई से शुरू हुआ यह शिविर 22 जुलाई तक लगातार 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहा। समापन अवसर पर बाबा रणजीत सिंह जी (पनियाली वाले) ने अरदास कर लंगर सेवा की पूर्णता की घोषणा की। इस दौरान सभी सेवादारों ने संगत के साथ अरदास में भाग लिया और सेवा कार्य के सफल संचालन के लिए गुरु महाराज का धन्यवाद किया।read more:https://worldtrustednews.in/new-indias-new-up-will-not-have-any-memorial-or-fair-dedicated-to-a-foreign-invader-chief-minister/ संस्था के प्रबंधक मनजोत सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हेमकुंट साहिब के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव होता है। यहां यात्रियों को निशुल्क लंगर, विश्राम तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा और संगत के सहयोग से संस्था के सेवादारों ने पूरे दो महीने दिन-रात श्रद्धाभाव से सेवा की। श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और गुरु की कृपा है तथा संस्था भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखेगी। समापन कार्यक्रम में बाबा रणजीत सिंह जी, संस्था प्रबंधक मनजोत सिंह, शेर सिंह, तेजपाल सिंह, साहिब सिंह, मंजीत सिंह, सौरभ सिंह, उपकार सिंह, जसदीप सिंह, राघव नागपाल, बलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं संगत उपस्थित रही। सभी ने सेवा में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।