हैदरगढ़-बाराबंकी। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनो में भीषण आग लग गई। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन में फंसकर जहां 18 वषÊय युवक सहित दो लोगों की जलकर मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया, जिसका केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं इसी ट्रक में सवार एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर पड़ने वाले चैबीसी चैराहे के क्रॉस करते ही पड़ोसी जनपद अमेठी के थाना इन्हौना अंतर्गत जमुनीपुर मोड पड़ता है। इसी मोड़ के निकट एबीसी मुगÊ दाना फैक्ट्री स्थित हैं जहां से मुगÊदाना की सप्लाई होती है। मंगलवार की रात मुगÊ दाना लादकर ट्रेलर चालक रायबरेली जनपद के थाना महाराजगंज अंतर्गत सुधवामऊ निवासी राजू खां एवं इसी थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा गांव निवासी दूसरा ड्राइवर अनिल पुत्र रामखेलावन दीक्षित हैदरगढ़ की ओर आ रहे थे कि तभी रात्रि लगभग 2रू00 बजे सुल्तानपुर की ओर से आये तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई। दोनो ट्रक धूं धूँ कर जलने लगे। इस दौरान ट्रेलर के चालकों के साथ साथ पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक से दो लोगों को कूदते देखा गया। सूचना पर फायरकर्मियों के साथ पहुंची पुलिस ने लखनऊ जनपद के थाना निगोहा अंतर्गत नया खेड़ा गांव निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार पुत्र प्रभु दयाल 40 को किसी तरह ट्रक से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उसे गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/electricity-grievance-redressal-camp-held-sdm-resolved-the-complaints/ हैदरगढ़ व अन्य स्थानों से पहुंचे अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।जिसके बाद ट्रक के केबिन में फंसे बुरी तरह जले अज्ञात व्यक्ति को सीएचसी पहुचाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही पुलिस ने एक अन्य शव दुर्घटना के लगभग 6 घंटे बाद सड़क के किनारे दोनों ट्रकों के मलबे के बीच से बरामद किया। लगभग 18 वषÊय युवक के शव के केवल पैर ही मलबे से बाहर दिखाई पड़ रहे थे और बाकी शरीर मलबे के बीच दबा हुआ था बाद में किसी तरह मलबे की सफाई करके शव को बाहर निकाला गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि इस ट्रक में चालक मनोज कुमार के अलावा उसका 18 वषÊय भतीजा सतीश पुत्र चंद्र प्रकाश केअलावा संत कबीर नगर के थाना बखिरा के मुंडेरी गाँव निवासी राजेश सिंह पुत्र परमात्मा सिंह 45 वर्ष और उनके छोटे भाई 25 वर्ष दुर्घटना के समय मौजूद थे वही अभी तक चैथे व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका है। वही संत कबीर नगर निवासी सगे भाइयों के के ट्रक पर मौजूद रहने या ना रहने का भी भ्रम फैला हुआ है।