धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा: वसीम राईन

बाराबंकी। क्षेत्र की प्रसिद्ध शाहिद मर्द बाबा मेले का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। बारादरी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महज़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उर्स मुबारक के अवसर पर मज़ार परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां दूर-दूर से आए अकीदतमंदों ने हाज़िरी लगाकर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शाहिद मर्द बाबा की शिक्षाओं और आपसी भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर वसीम राईन ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/district-panchayat-member-representative-distributed-kits-to-sanitation-workers/ उन्होंने कहा कि उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी है, जहां हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ मिलकर सहभागिता निभाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सभासद बाबू राईन ने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर महमूद राईन, इम्तियाज़ राईन, हाजी मुन्ना राईन, निसार राईन, जावेद राईन, शफ़ीक़ राईन, शाहरुख राईन, रियाज राईन, नदीम राईन, मुन्ना राठौर, मो.शफ़ीक़, नौशाद पहलवानआदिलोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *