सुजानपुर में सफाई व्यवस्था के दावों की खुली पोल, स्टेडियम और सुविधा केंद्र के बाहर गंदगी का अंबार

सुजानपुर : सुजानपुर शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर नगर काउंसिल की सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं और आलम यह है कि कचरा अब सड़कों तक फैलने लगा है। बिजली Ground और युवाओं के खेलने के लिए बने स्टेडियम के बाहर पड़े कूड़े के ढेरों के पास दीवारों पर “स्वच्छ भारत अभियान” के स्लोगन तो लिखे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ इतना ही नहीं, बाल विकास प्रोजेक्ट कार्यालय (CDPO Office) और सरकारी सुविधा केंद्र के पास भी शहर का कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे उठती दुर्गंध के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों, सुविधा केंद्र आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों में संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ऐसे में नगर काउंसिल की इस अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और अब देखना होगा कि प्रशासन इस स्थिति का संज्ञान लेकर शहरवासियों को इस गंदगी से कब तक राहत दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *