बाराबंकी। विश्व रेडक्रॉस दिवस और विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरण कर सेवा सहायता की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एल.सी. एवं विद्युत व्यवस्था संबंधी जाँच समिति, उ. प्र. के सभापति अंगद कुमार सिंह ने मरीजों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित कर मरीजों कुशल क्षेम लिया। एमएलसी का स्वागत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. श्रीवास्तव व रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व सभापति शैलेन्द्र सिंह ने किया। ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को सम्मानित किया वहीं थैलीसीमिया से प्रभावित बच्चों को गिफ्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। बालाजी बचपन के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बताया कि थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को आज प्रोत्साहित करना आवश्यक है साथ ही इस बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक किया गया गया हमज़ा, अंश कुमार, शुभ, सुधांशु वर्मा, अर्श, तफसीन, करीमा, दानिश आदि को उपहार दिया गया। थैलीसीमिया से लड़ने के लिए जिन व्यक्तियों ने लगातार रक्तदान किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। जिसमें एड राजा सिंह, सीताकांत, अद्भुत सिंह, गौरव तिवारी, जय गुप्ता, नवीन, निखिल, रमेश, सोनम, अना खान, शगुन रस्तोगी एवं दारा सिंह रहे।read more:https://worldtrustednews.in/a-review-meeting-of-the-prime-ministers-adarsh-gram-yojana-was-held-under-the-chairmanship-of-cdo-bal-govind-shukla/ वहीं मुख्य अतिथि अंगद सिंह ने कहा कि यह दिन हमें मानवता, सेवा, करुणा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देता है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। रक्तदान-महादान के वाक्य से थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवन दान मिलेगा, बाराबंकी जनपद के तमाम जनसामान्य बढ़-चढ़ कर रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ समाज में अपना योगदान दे रहे हैं इसके लिए पूरी रेडक्रॉस की जिले की टीम बधाई के पात्र है। इस अवसर पर हुमायूँ नईम खान, वाइस चेयरमैन, संरक्षक सदस्य आशीष वर्मा, दीपक जैन, प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य अंकुर माथुर, सदस्य राजेश अरोड़ा ष्बब्बूष्, राजीव श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार, सतीश यादव, एड. शाइस्ता अख्तर, एड. सोनू वर्मा, नेहा सिंह आनंद, डा. मंजू लता गुप्ता, एड. राजा सिंह, एड. शशांक जायसवाल, डा. शशि जायसवाल, रामेंद्र दीपक, एड. कमलेश कुमार, अजय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त प्रमाणपत्र नीता अवस्थी, हरपाल सिंह, रोहितस्व दीक्षित, बाबू लाल वर्मा, शत्रुहन लाल वर्मा को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर एड शशांक जायसवाल सहित पांच अन्य लोगों ने रक्तदान किया जिन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव रेडक्रॉस डॉ राजीव सिंह, आफताब अंसारी, सीएमएस जेपी मौर्य, महिला चिकित्सालय सीएमएस डॉक्टर प्रदीप कुमार, रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर बीपी सिंह, काउंसलर पंकज वर्मा आदि उपस्थित रहे।