सोनभद्र। सदर विकास खंड के क्षेत्र पंचायत कुरा के टोला मूसही में रविवार को पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।read more:https://worldtrustednews.in/public-awareness-is-essential-for-cancer-prevention-vice-president/यह इंटरलॉकिंग सड़क लालता की जमीन के बगल से जयप्रकाश सिंह के घर तक बनाई गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण कराया गया है। आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य रितेश सिंह, पूर्व बीडीसी संतोष सिंह सहित मनोज कनौजिया, सुशील कुमार, रंभा देवी, मालती देवी, रवि सेठ, नीता देवी, सुनीता भारती और अंजली पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।