जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई का भाकियू वर्मा ने किया विरोध

भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई की चर्चाओं और प्रशासनिक प्रक्रिया का विरोध जताया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान से जुड़े विवादों का समाधान संविधान और न्यायालय के माध्यम से होना चाहिए, न कि बुलडोजर की कार्रवाई से। महफूज गार्डन स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में आसिम मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय लाखों युवाओं की उम्मीदों का केंद्र होते हैं। यदि किसी प्रकार का कानूनी विवाद है तो उसका समाधान न्यायिक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को निशाना बनाना किसी भी सभ्य समाज के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) शिक्षा के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। यदि शिक्षा संस्थानों पर कार्रवाई की जाती है तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए तथा शिक्षा संस्थानों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी अब्दुल खालिक ने की, जबकि संचालन जिलामहामंत्री अब्दुल सत्तर ने किया। इस दौरान खालिद मलिक, वाली उल्लाह, मोहम्मद हसीब एडवोकेट, इकबाल ठेकेदार, सलमान, मोहम्मद हसीन, रजत शर्मा, रोहित सैनी, बिलाल, मोहसिन, इस्माइल खान, शहनजर, जाबिर, अय्यूब, शफात अली, अक्षय कुमार, अजीत कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *