कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद प्रकरण में स्टे दिलाने वाले अधिवक्ताओं का आसपा ने किया सम्मान

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण में न्यायालय से स्टे आदेश दिलाने वाले अधिवक्ताओं को संविधान की प्रति एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं से उनके चेंबर में मुलाकात कर इस प्रकरण में पार्टी की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन अफजाल खान के नेतृत्व में मंडल प्रभारी टीपी सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन खुराना, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, गंगोह विधानसभा अध्यक्ष अनिल रावण सहित अन्य पदाधिकारी अधिवक्ताओं के चेंबर पहुंचे। इस दौरान एडवोकेट नौशाद अली, परवेज अली, तनवीर, मुर्तजा हैदर, अय्यूब कादरी और अंजार अहमद को संविधान की प्रति तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ इस अवसर पर चेयरमैन अफजाल खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान और कानून के दायरे में रहकर न्याय की लड़ाई में अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है। पार्टी ने संबंधित प्रकरण में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संविधान और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *