बाबा साहब की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, दिलाई संविधान की शपथ

अमेठी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिले के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि बाबा साहब ने सर्व समाज के उत्थान की परिकल्पना की थी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सोच रखी थी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाबा साहब के इसी विचार को साकार करने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महासचिव विषु मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *