भादर/अमेठी। विकासखंड भादर के ग्राम भेंवाई में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा गायन ने समां बांध दिया। इस्माइलपुर के बिरहा गायक अंकित पाल ने अपने सुरों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। लोगों ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में मुख्य रूप से अभय शंकर और प्रधान प्रत्याशी सुरेश पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस दौरान राधेश्याम, बलिराम मौर्य, रामलाल, रामचंद्र, निर्मल, गुलशन, राम संजीवन,लाहौरी, पंचम, राम प्रताप, किरण बौद्ध, मालती, कामराज, दुखीराम, राजू बौद्ध सहित अंबेडकर समिति भेंवाई के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 33 अमर बहादुर यादव का विशेष सहयोग रहा, जबकि अंशु उपाध्याय भी आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमर बहादुर यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का काम किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता अभय शंकर ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष और सिद्धांतों को अपनाकर ही हम एक मजबूत और समानता पर आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देते हैं।