बहराइच। जनपद के दो प्रमुख कर्मचारी संगठनों में बड़े पदों पर नियुक्ति होने से खुशी का माहौल है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को प्रदेश स्तरीय ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन में प्रांतीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को लखनऊ स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पीडीएम संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। उनके प्रांतीय मंत्री बनने से जिले के ग्राम विकास अधिकारियों और सचिवों में उत्साह है। सहयोगियों का कहना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ अब प्रदेश स्तर पर संगठन को मिलेगा। वहीं, कैसरगंज क्षेत्र से ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष भीम सिंह कुशवाहा को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा ने उन्हें प्रमाण पत्र, मोमेंटो और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। read more:https://pahaltoday.com/general-ns-raja-subramani-becomes-the-new-cds-of-the-country/कुशवाहा लंबे समय से कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान आनंद विक्रम, स्वप्नमणि सोनकर, सौजन्य मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राजेश्वर यादव, राहुल कुमार सहित कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों नेताओं को बधाई दी।