योगेश के नाबाद शतक से गोस्वामी गणेश दत्त टूर्नामेंट समिति ने जीती दीवान चमन लाल कत्याल ट्रॉफी

नई दिल्ली। सलामी sबल्लेबाज योगेश के शानदार नाबाद शतक की बदौलत गोस्वामी गणेश दत्त टूर्नामेंट आयोजन समिति ने स्वर्गीय दीवान चमन लाल कत्याल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सेंट स्टीफंस कॉलेज मैदान पर खेले गए इस वार्षिक मुकाबले में मेजबान टीम ने दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीएसजेए) को पांच विकेट से हराया। योगेश ने मात्र 39 गेंदों में 14 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं डीएसजेए के अमित चौधरी ने 41 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया, जिसके लिए उन्हें फाइटर ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि अमित ग्रोवर (संयुक्त सचिव, डीडीसीए), पवन गुलाटी (पूर्व कोषाध्यक्ष, डीडीसीए), बी.पी. सरीन, मगन तथा डीएसजेए के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने विजेता टीम के कप्तान विकास कत्याल को ट्रॉफी प्रदान की। 51वां अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (पंजीकृत) 2026 इन दिनों आयोजित किया जा रहा है।
इस वार्षिक मुकाबले में टॉस जीतकर गोस्वामी गणेश दत्त टूर्नामेंट आयोजन समिति के कप्तान विकास कत्याल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसजेए ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डीएसजेए की ओर से अमित चौधरी ने सर्वाधिक 41 रन (29 गेंद, 6 चौके) बनाए। इसके अलावा ऋषभ (36), ललित कालिदास (32), विनय यादव (29) और लोकेश शर्मा (24) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में जतिन शर्मा सबसे सफल रहे। उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। देवांश गुप्ता और समृद्धि ढींगरा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में गोस्वामी गणेश दत्त टूर्नामेंट आयोजन समिति ने 15.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत दर्ज की।read more:https://pahaltoday.com/general-ns-raja-subramani-becomes-the-new-cds-of-the-country/योगेश ने 39 गेंदों पर नाबाद 102 रन की मैच विजयी पारी खेली, जबकि कप्तान विकास कत्याल 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। डीएसजेए की ओर से राकेश थपलियाल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट लिए। आकाश रावल, अमित चौधरी और लोकेश शर्मा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *