बहराइच ( विशेश्वरगंज )। विकासखंड विशेश्वरगंज में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अपर्णा ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात आयोजित समीक्षा बैठक में बीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएं। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष बल दिया।गौरतलब है कि पूर्व बीडीओ दीपेंद्र कुमार पांडेय के नवाबगंज स्थानांतरण के बाद अपर्णा को विशेश्वरगंज का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकासखंड में सभी कार्य जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए कराए जाएंगे। read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-program-adopt-local-drinks-in-summer/उन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में मिली जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए बेहतर समन्वय पर जोर दिया और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अरुण कुमार पांडेय, जमील अहमद, संदीप त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।