भीम आर्मी जिला प्रभारी सन्नी गौतम का पगड़ी पहनाकर स्वागत, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

नकुड़ (सहारनपुर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम का गुरुवार को मोहम्मद शाहिद कुरैशी एवं उनकी टीम ने उनके क्लीनिक पर पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द एवं संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सन्नी गौतम ने कहा कि दलित, मुस्लिम, पिछड़ा और आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती, एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारा, संगठन और जागरूकता बढ़ाते हुए अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। एकजुट समाज ही अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. सौरव कटारिया सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

खेड़ा अफगान में हवन-यज्ञ के साथ कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
खेड़ा अफगान। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से खेड़ा अफगान स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के शुभारंभ से पूर्व पंडित हितेश कुमार के सान्निध्य में विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान ओमपाल एवं सतीश पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, जलपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर आशीष सैनी, मांगेराम सैनी, ध उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, महेंद्र गुप्ता, हैप्पी कुमार, डिंपल, नकुल धीमान , मोनू प्रजापति, सोनू गुप्ता, विनय गर्ग, कँवरपाल प्रजापति, सतीश पाल, अमित टांक, वीरेन्दर गुप्ता सहित दर्जनों शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *