भारतीय जैन मिलन ने जनगणना-2027 के लिए किया स्वगणना शिविर का आयोजन

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा तालबेहट के तत्वाधान में जनगणना-2027 के लिए स्वगणना शिविर का आयोजन किया गया। देश को सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पहली बार ऑनलाइन जनगणना का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 21 मई तक स्वगणना का विकल्प दिया गया। जिसके अंतिम दिन गुरुवार को सायं काल की बेला में आओ मिलकर अपनी पहचान बनाएं, राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता निभाएं थीम पर आधारित स्वगणना शिविर में नये बस स्टैंड पर स्थित वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर के आस-पास निवास करने वाले परिवारों की स्वगणना की गयी। जिसमें जैन श्रावकों ने कहा हमारी भाषा प्राकृत है। इस मौके पर जैन मिलन शाखा के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है तो प्राकृत सभी भाषाओं के जनक हैं जिससे सभी भाषाओं और बोलियों की उत्पत्ति हुई है। यह सबसे प्राचीन भाषा है जिसमें णमोकार महामंत्र लिपिबद्ध है। जनगणना को लेकर बच्चों में भी खूब उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक जितेंद्र कुमार जैन, दशरथ सिंह, सर्वोदय झा, हरीराम कुशवाहा, नवीन भट्ट आदि प्रगणक, मंदिर समिति एवं सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। read more:https://pahaltoday.com/four-smugglers-arrested-with-ganja-worth-rs-3-crore-2-lakh-50-thousand/भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 कोर कमेटी की प्रथम बैठक संपन्न।
ललितपुर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक- 13 की कोर कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन क्षेत्रीय संयोजक वीर आनंद जैन बीमा के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना ललितपुर की अध्यक्षता में महावीर बंदना के साथ किया गया। सर्व प्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर पुष्टि की गयी। बैठक में क्षेत्रीय मुख्य संयोजक वीर सनत जैन खजुरिया एवं क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर अजय जैन वरया वरिष्ठ पत्रकार को कोर कमेटी बैठक का प्रभार सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन पंचमनगर एवं राष्ट्रीय संयोजक तीर्थ संरक्षण अतिवीर विजय जैन लागोंन को क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठकों का प्रभार सौंपा। सभी क्षेत्रीय संयोजक शाखा को शाखाओं की नियमित बैठक, केंद्रीय शुल्क एवं आयोजित राष्ट्रीय,क्षेत्रीय, शाखाओं के कार्यक्रमों में शामिल होकर सहयोग प्रदान करते हुए पत्रिका में समाचार भेजने का कार्यभार सौंपा। सर्व सम्मति से दिनांक 31/05/2026 दिन रविवार को राष्ट्रीय,एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ शाखा  अध्यक्ष, मंत्रियों की कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक ललितपुर में करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित होने हेतु अष्टापद क्षेत्र क्रमांक-13 से लगभग 34 वीर-वीरांगना पहुंच रहें है सभी की  यात्रा मंगलमय हो ऐसी शुभकामनाएं दी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतिवीर प्रभात जैन लागोंन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर डॉo अक्षय जैन टड़ैया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन पंचमनगर, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर सुरेश बाबू जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अतिवीर रमेश जैन गदयाना, क्षेत्रीय मुख्य संयोजक वीर सनत जैन खजुरिया, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर ईo नेमी चंद्र जैन, क्षेत्रीय संयोजक वीर आनंद जैन बीमा, वीर चंद्र कुमार जैन लोहिया,वीर आवेश जैन सिद्धू,वीर राजेश जैन कोटा, वीर महावीर जैन हिरावल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री वीर सुरेन्द्र जैन बूड़वार ने किया। अंत में रीवा नगर में सड़क दुर्घटना में परम पूज्य आर्यिका उपशम मति माता जी एवं श्रुत मति माता जी की समाधि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि कोटि नमन किया तथा इस घटना के विरोध में श्री दिगम्बर जैन पंचायत समित ललितपुर के नेतृत्व में विशाल जन समूह के प्रदर्शन एवं ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा एवं जैन संतो आर्यिका माताओं की सुरक्षा हेतु आंदोलन में जैन मिलन परिवार शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *